{"_id":"5995e7554f1c1b60228b45fe","slug":"41502996309-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने लूट ली पिता के इलाज की रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने लूट ली पिता के इलाज की रकम
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने लूट ली पिता के इलाज की रकम
लखनौती (सहारनपुर)। पिता के इलाज के लिए उधार ली गई 20 हजार रुपये की नगदी बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट ली। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई।
गंगोह कोतवाली के गांव दैदनोर निवासी साहब सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वह दिल की बीमारी से ग्रस्त है। उसका पुत्र अरविंद बुधवार देर शाम रामपुर से 20 हजार रुपये किसी परिचित से उधार लेकर आ रहा था जिस रकम से उसका इलाज होना था। लेकिन रामपुर और नूरखेडी के बीच में दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसके बेटे को रोक लिया और नगदी लूट ली। बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के पिता साहब सिंह ने गांव के ही दो युवकों पर लूट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उधर, लखनौती निवासी हुस्न बानो ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर कहा कि उसके गांव के व्यक्ति ने उससे एक वर्ष पूर्व 11 हजार रुपये उधार लिए थे। उसका बेटा अखलाक, भांजे जावेद और आशू उस व्यक्ति के पास मजदूरी करते हैं। उनकी मजदूरी के 15 हजार बकाया है। आरोप है कि जब हुस्न बानो ने उससे उधार और मजदूरी की कुल रकम 26 हजार रुपये मांगे तो आरोपी ने उसके घर में घुस कर मारपीट की जिससे वह घायल हो गई।