फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जेल में बंद बदमाशों पर बेटे की हत्या का षडयंत्र रचने का आरोप

जेल में बंद बदमाशों पर बेटे की हत्या का षडयंत्र रचने का आरोप

Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंद बदमाशों पर बेटे की हत्या का षडयंत्र रचने का आरोप
देवबंद (सहारनपुर)। चार दिन पूर्व सांपला मार्ग पर घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग किए जाने के मामले में घायल युवक के पिता ने जेल में बंद चार विचाराधीन बंदियों पर बेटे की हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सांपला मार्ग स्थित नई बस्ती निवासी रिजवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 अगस्त को बेटा शारिक घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी वहां बाइकों पर पहुंचे चार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया था। आरोप है कि कई वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में जेल में बंद रफी, असगर, वसीम, और फैसल ने जेल में बैठे बैठे बेटे की हत्या का षडयंत्र रचा और बदमाशों को भेजकर जानलेवा हमला कराया। गनीमत रही कि इस हमले में बेटे को पैर में गोली लगी। कोतवाल पंकज त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी मो. हुमायूं ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने अपने दस टायरा ट्रक को सहारनपुर मुजफ्फरनगर बस स्टैंड में खड़ा किया हुआ था। मंगलवार की रात्रि चोर उसे चोरी करके ले गए। सुबह जब वह वहां पहुंचा तो ट्रक गायब मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed