{"_id":"5c97cae0bdec221468051d41","slug":"31553451744-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गोवंशीय पशु बरामद किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गोवंशीय पशु बरामद किए
विज्ञापन
दो गोवंशीय पशु बरामद किए
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने गांव ढिक्का में एक मकान में छापा मारकर हत्या के लिए बांधकर रखे गए दो गोवंशीय पशु बरामद किए। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मकान से गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढिक्का कलां में गोकशी होने की सूचना पर एक मकान में छापा मारा। छापा लगते ही मकान में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद आरोपी पुलिस को देखते ही फरार हो गए। पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो मकान में एक स्थान पर दो गोवंशीय पशु जिंदा मिले। उन्हें बांधकर रखा गया था। एसओ सुदेश कुमार ने बताया कि मकान मालिक सहित चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा ग्राम वाजिदपुर में एक घर से प्रतिबंधित पशु का मांस मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ सुदेश ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद ग्राम वाजिदपुर में एक मकान में छापा मारा गया तो घर से प्रतिबंधित पशु का मांस, बांट कांटा, कुल्हाड़ी छुरी बरामद हुए। जबकि आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मांस समेत सारा सामान सील कर दिया है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।