{"_id":"5c48ba41bdec224bc62b4673","slug":"31548270145-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण एवं गैंगरेप के मामले में आठ नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण एवं गैंगरेप के मामले में आठ नामजद
विज्ञापन
सहारनपुर/रामपुर मनिहारान। दून कॉलेज में डकैती डालने में शामिल आरोपियों द्वारा गन प्वाइंट पर युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर और पीड़िता के बयानों एवं चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपियों में से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक महिला समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
दून कॉलेज डकैती के आरोपी रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के ग्राम तुरमत खेड़ी निवासी सरवेज ने फरीद एवं उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर एक गांव की युवती का तमंचे से आतंकित कर 15 जनवरी को अपहरण कर लिया था। युवती के पिता ने थाना पर आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी थी। थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए बयान में युवती ने गैंगरेप का आरोप भी लगाया है। मेडिकल रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के साथ सरवेज के घर में ही गैंगरेप किया गया। इसके बाद युवती को तीतरो निवासी शारिक को बेच दिया गया था।
गैंगरेप की घटना में सरवेज, सूफियान, फरीद, मनव्वर, परवेज, इस्लाम, शम्मो तथा शारिक को नामजद किया गया है। पुलिस सरवेज, फरीद एवं शम्मो को दून कॉलेज में हुई डकैती के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। जबकि शारिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा सूफियान, मनव्वर, परवेज, इस्लाम अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना प्रभारी बबलू कुमार का कहना है कि अन्य नामजद आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह है मामला
थाना बिहारीगढ के सुंदरपुर स्थित दून कालेज में हुई डकैती की घटना में भी गैंगरेप के आरोपी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार सरवेज, फरीद ने दून कालेज में डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद अपने गांव में ही युवती को गन प्वाइंट पर लेकर उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले में नामजद आठ आरोपियों के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।