{"_id":"5bd75424bdec2269b3459800","slug":"31540838436-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर यात्री की जेब से मोबाइल फोन उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर यात्री की जेब से मोबाइल फोन उड़ाया
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्री की जेब से मोबाइल फोन उड़ाया
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की जेब से मोबाइल फोन उड़ा लिया गया। युवक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के लिए रेलवे स्टेशन पर आया था। कोतवाली जीआरपी में तहरीर दी गई है। सीसीटीवी की फुटेज से चोर को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
दिल्ली रोड स्थित विजय नगर निवासी राम सिंह राणा सोमवार सुबह सात बजे अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से शहर से बाहर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। राम सिंह राणा ने बताया कि वह जब ट्रेन में चढ़ा तो उसकी जेब से किसी ने उसका एंड्रायड मोबाइल फोन उड़ा लिया। ट्रेन में बैठने पर उसे मोबाइल फोन चोरी होने का पता चला। तभी वह ट्रेन से उतर गया और जीआरपी में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चोर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।