{"_id":"5b64a4344f1c1bc57a8b8133","slug":"31533322292-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थूकने पर अधिवक्ता एवं पुलिसकर्मी में मारपीट, अधिवक्ता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थूकने पर अधिवक्ता एवं पुलिसकर्मी में मारपीट, अधिवक्ता घायल
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता द्वारा थूकने से सिपाही का जूता खराब हो जाने के बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में अधिवक्ता घायल हो गया। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कचहरी तिराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया। उसके बाद अधिवक्ताओं ने आरोपी सिपाही के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी।
शुक्रवार को अधिवक्ता कुलदीप पुंडीर सीजेएम कोर्ट के नजदीक खड़े हुए थे। मुंह में कुछ महसूस देने में उन्होंने थूक दिया। जिससे पीछे खड़े थाना फतेहपुर के पैरोकार सलमान का जूता खराब हो गया। पुलिसकर्मी ने अधिवक्ता को इस बात के लिए धमका दिया। जिस पर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों में जमकर लात, घूंसे चले। जिसमें अधिवक्ता कुलदीप घायल हो गए। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसके सिर में डंडा मार कर घायल किया है। कुछ ही देर में घटनास्थल पर अधिवक्ता एकत्रित हो गए। मामला बढ़ता देख सिपाही वहां से खिसक लिया। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कचहरी से बाहर निकलकर तिराहे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में अधिकारियों के आश्वासन दिए जाने के बाद अधिवक्ता कुलदीप ने आरोपी सिपाही के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही पर थूकने से हुए विवाद में मारपीट हो गई। मामले की जांच कराई जा रही है।