फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चावल व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार

चावल व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार

Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
चावल व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार
चावल व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


देवबंद। करीब नौ दिन पूर्व सांपला मार्ग पर चावल व्यापारी गौरव के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 46 हजार रुपये की बरामद की है। नगर के मोहल्ला जोगीवाला निवासी गौरव चावल व्यापारी है। 9 मार्च को गौरव अपने साथी अर्जुन के साथ स्कूटी पर राज्जुपुर गांव से पैसे इकट्ठा कर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान सांपला मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया तथा तमंचे से आतंकित करते हुए गौरव से ढ़ाई लाख रुपये की नगदी लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने गौरव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी थी। शनिवार को कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव, सुबोध कुमार और राजीव कुमार कांस्टेबल राहुल, इमरान व योगेंद्र के साथ सांपला मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जुलफाम राणा पुत्र शकूर तेली निवासी मजनूवाला मार्ग बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा 46 हजार रुपये की नगदी बरामद की। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि उसने ही देवबंद निवासी शाहरुख और उसके तीन साथियों के साथ मिलकर गौरव से लूट की थी। पंकज त्यागी के मुताबिक वारदात के बाद उनके बीच पैसे की बंटरबाट हो गई और जुलफाम के हिस्से में 60 हजार रुपये आए थे। इसके साथ ही उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को शाहरुख ने ही उसे किसी घटना को अंजाम देने के लिए बुलाया था। पंकज त्यागी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जुलफाम को जेल भेज दिया गया है। जबकि उसके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed