फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कमला विहार कालोनी में बदमाशों ने बंद मकान खंगाला

कमला विहार कालोनी में बदमाशों ने बंद मकान खंगाला

Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कमला विहार कालोनी में बदमाशों ने बंद मकान खंगाला
कमला विहार कालोनी में बदमाशों ने बंद मकान खंगाला
विज्ञापन


देवबंद। कमला विहार कालोनी में चोरों ने एक बंद मकान में सेंधमारी कर सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब ढाई लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। मकान के निकट लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध युवक कालोनी में घूमते दिखाई पड़ रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

कमला विहार कालोनी निवासी मधूसुदन त्यागी ने बताया कि मंगलवार को वह परिवार के साथ साधारणपुर स्थित एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। अपने मकान की चाबी उसने निकट ही रहने वाले अपने मामा के घर रख दी थी। घलौली निवासी उसका साला रात्रि में सोने के लिए चाबी लेकर उसके घर पहुंचा तो उसे चोरी की वारदात का पता चला। चोरों ने घर की अलमारी के ताले तोड़कर एक सोने का हार, तीन अंगुठियां, दो जोड़ी कुंडल, सोने की झुमकियां, चांदी के सिक्के, पाजेब और ढाई लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक एसएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि मधूसुदन त्यागी के घर के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। कैमरे में कुछ संदिग्ध युवक घूमते दिखाई पड़ रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed