{"_id":"5988ba384f1c1b1d698b457d","slug":"31502132792-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार रूपये के ईनामी को गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 हजार रूपये के ईनामी को गिरफ्तार
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा(सहारनपुर)। सरसावा पुलिस ने हत्या में वांछित 12 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार को एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने सरसावा थाने पर प्रेस वार्ता में बताया कि 25 मई सन 2013 को ग्राम मंधोर में अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गयी थी। जिसमें शस्त्रों तथा धारदार हथियारों का जमकर प्रयोग किया गया था। इस संघर्ष में एक युवक की मौत हो गयी थी तथा कई घायल हो गये थे। इस मामले को लेकर सरसावा थाने में संगीन धाराओं में 10 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें 8 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिसमें 12 हजार के एक आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया है।
एसओ सरसावा सुधीर उज्ज्वल ने बताया कि आज उन्हें सूचना मिली की मामले में वांछित एक आरोपी असरा पुत्र सीदा निवासी ग्राम पभारी थाना जठलाना हरियाणा किसी के साथ बस से कहीं जा रहा है तो उन्होंने टीम बनाकर आरोपी को चिलकाना तिराहे से बस में ही अपनी हिरासत में ले लिया। एसपी देहात मिश्र ने बताया कि मामले में 7 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। जिसमें में एसओ सरसावा ने दो दिन पहले ही आठवें तथा 12 हजार के ईनामी आरोपी हारून को पकड़ा था तथा आज नौवें आरोपी असरा को भी गिरफ्तार कर लिया। असरा पर भी 12 हजार का इनाम घोषित था।