{"_id":"5984c10d4f1c1b0e1d8b4880","slug":"31501872397-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से 80 हजार की रकम उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से 80 हजार की रकम उड़ाई
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाते से 80 हजार की रकम उड़ाई
देवबंद (सहारनपुर)। सलूनी पीर माजरा निवासी रामनाथ का खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। उसने बताया कि पहले एटीएम की अवधि समाप्त होने से पहले ही बैंक ने दूसरा एटीएम उसके घर भिजवा दिया। 3 अगस्त की रात में एटीएम द्वारा उसके खाते से 40 हजार और 4 अगस्त की दोपहर को फिर से 40 हजार रुपये निकालने का मेसेज उसके मोबाइल पर आया। जबकि दोनों एटीएम कार्ड उसके पास हैं। इसके बाद वह बैंक में जानकारी लेने पहुंचा तो आरोप है कि प्रबंधक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कराकर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल पंकज त्यागी ने मामले की जांच रेलवे रोड पुलिस चौकी के इंचार्ज को सौंपी है।