{"_id":"5cddadfdbdec22076c4ed0d4","slug":"21558031869-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद एक गोकश पकड़ा, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद एक गोकश पकड़ा, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। गोकशी की सूचना पर रीढ़ी मोहद्दीनपुर गांव में पुलिस की घेराबंदी होती देख गोकशी कर रहे लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके 8-10 साथी भाग निकले। पुलिस को मौके से मांस, पशु कटान के उपकरण एवं पशु के अवशेष बरामद हुए, जबकि पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस व खोखा मिला। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी समेत 8 के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बृहस्पतिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव रीढ़ी मोहिद्दीनपुर में सलीम के प्लाट में गोकशी की जा रही है। सूचना पर उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने जैसे ही प्लाट की घेराबंदी की तो वहां मौजूद गोकशी करने वाले लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी नईम पुत्र सलीम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी मोहतसिम उर्फ मोनू पुत्र हाजी नसीम, वसीम पुत्र हाजी नसीम, परवेज पुत्र नसीम, अहसान पुत्र ईनाम, कलीम पुत्र मोहसिन निवासीगण गांव रीढ़ी मोहिद्दीनपुर तथा मोहसिन पुत्र तासीन निवासी गांव ताजपुरा भाग निकले। पुलिस को मौके से डेढ़ क्विंटल मांस, पशुओं के अवशेष, पशु कटान के उपकरण बरामद हुए तथा पकड़े गए आरोपी नईम के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस, व एक खोखा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी समेत उसके फरार साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।