{"_id":"5c06d40cbdec22418e1ade39","slug":"21543951372-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस एवं चोरी के मोबाइल फोन समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस एवं चोरी के मोबाइल फोन समेत तीन गिरफ्तार
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जबकि एक युवक के कब्जे से नौ सौ ग्राम चरस बरामद की है।
सोमवार शाम कुतुबशेर पुलिस को स्टेडियम के निकट मोबाइल चोरी करने वाले आरोपियों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और दो युवकों को दबोच लिया। कुतुुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए शाबाज निवासी गली न.2 मोहल्ला टोपिया सराय तथा आशु निवासी टोपिया सराय हैं। दोनों के पास से विभिन्न कंपनियों के 13 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। ये सभी फोन चोरी के हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी के कुछ दिन बाद तक अपने पास रखते हैं और बाद में बेच देते हैं। इसके अलावा कुतुबशेर पुलिस ने मानकमऊ पुलिया के पास से रऊफ निवासी मानकमऊ यामीन ठेकेदार वाली गली नौ सौ ग्राम चरस व तोलने के उपकरण रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी शहर में अलग-अलग स्थानों पर चरस बेचता है।