{"_id":"5bc8d513bdec2269360ca738","slug":"21539888403-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान में सेंधमारी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ की दुकान में सेंधमारी का प्रयास
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित एक सराफ की दुकान में चोरों नें रात में दीवार में सेंध लगाने का प्रयास किया। कुछ दीवार तोड़ी भी, लेकिन सफल न होने के चलते चोर औजार छोड़कर भाग गए।
डीएसओ कंपाउंड निवासी ताराचंद की कोर्ट रोड पर सावन ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। ताराचंद वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने दुकान खोली और कर्मचारी ने दुकान के पीछे पड़ी खाली जगह में देखा तो वहां पर कुछ सामान पड़ा हुआ था। संदेह होने पर वे लोग दुकान के पीछे पहुंचे तो दीवार टूटी हुई थी। वहां कुछ औजार, बरमा, पेचकस, ड्रिल मशीन, प्लास्टिक के दो बोरे और एक चादर नुमा कपड़ा पड़े हुए थे। चोरों ने दीवार को तोड़ने का प्रयास किया था। जिसमें वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व भी इस प्रकार का प्रयास किया गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने सदर कोतवाली में की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। जिस कारण चोरों ने एक बार फिर से दीवार तोड़ने का प्रयास किया है।