{"_id":"5b7f030c42c792463c0501a7","slug":"21535050508-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लेडी डॉन रानो को लेकर घूमती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन से लेडी डॉन रानो को लेकर घूमती रही पुलिस
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुलिस तीन दिन से पचास हजार रुपये के इनामी वाजिद काला की पत्नी जासमीन उर्फ रानो को लेकर बदमाशों की तलाश में इधर से उधर दौड़ लगा रही है। कई जगह दबिश दी गई, लेकिन पुलिस की गिरफ्त में कोई नहीं आ सका है। पुलिस का टारगेट वाजिद काला और उसके साथी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने रामपुर मनिहारन के ग्राम तुरमतखेड़ी में हमला करने आई लेडी डॉन रानो को कांबिंग के दौरान गन्ने के खेत से सोमवार की रात को ही पकड़ लिया था। उसे गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार रानो से पूछताछ के बाद बताए गए ठिकानों पर पुलिस ने रानो को ही साथ लेकर दबिश दी। शामली, मुजफ्फरनगर और दिल्ली के कई इलाके खंगाल डाले। लेकिन पुलिस के हाथ फिलहाल कोई नहीं लग सका। हालांकि पुलिस यह मानकर चल रही है कि रानो के सहारे वह वाजिद काला तक पहुंच जाएगी। पुलिस वाजिद काला के साथ मुकीम काला गैंग के फरार इसरार एवं गैंग के अन्य साथियों को भी पकड़ने की फिराक में है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रानो के माध्यम मुकीम गैंग को नेस्तनाबूत करने का प्रयास कर रही है। इसीलिए अभी तक रानो की न तो गिरफ्तारी की गई है और न ही कोई अन्य कार्रवाई ही की गई है। जिससे माना जा रहा है कि पुलिस को बड़े बदमाश के हाथ लगने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ अन्य कोई बदमाश नहीं लग सका है।
-------------
-- नामजद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश
ग्राम तुरमतखेड़ी में फरीद पर हमला करने के मामले में रकमुद्दीन ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें जासमीन उर्फ रानो, बाबर, राशिद, सूफियान, मनव्वर एवं दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें से सूफियान को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया थे, जबकि रानो भी पुलिस की गिरफ्त में है। अज्ञात में से एक की मौत हो चुकी है। जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी उनके ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन पुलिस किसी को भी नहीं पकड़ सकी।
------------------
-- गिरफ्तारी के किए जा रहे प्रयास
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि अभी हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। टीमें अलग-अलग काम कर रहीं हैं। शीघ्र ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।