{"_id":"5b4e3abc4f1c1bc57a8b4e06","slug":"21531853500-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गागलहेड़ी में झाड़ियों से मिला अपहृत आशियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गागलहेड़ी में झाड़ियों से मिला अपहृत आशियान
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी में झाड़ियों से मिला अपहृत आशियान
सहारनपुर। अपहर्ताओं द्वारा शनिवार को बहन की गोद से छीने गए एक साल के मासूम आशियान को पुलिस ने गागलहेड़ी में आसाराम बापू के आश्रम के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया है जबकि पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है।
बता दें कि गांव ढमोला निवासी इंतजार की आठ वर्षीय पुत्री साजिया, पुत्र अरमान और पड़ोस की लड़की नाजिया एक साल के मासूम आशियान को गोद में लेकर संभालका गांव में रहने वाले अपने चाचा इसरार के यहां से अपने घर आ रही थी। वह जनता रोड स्थित धागा फैक्ट्री के पास पहुंची तो उसी समय बाइक सवार दो युवकों ने साजिया की गोद से उसके भाई आसियान को छीन लिया और भाग गए। इस घटना ने पुलिस के होश ही उड़ा दिए। जनता रोड से लेकर संभालका तक सभी जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाल डाली। दो संदिग्ध युवकों के स्कैच भी जारी किए।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ स्थानों पर बच्चे के फोटोग्राफ और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को मुजफ्फरनगर, शामली, जलालाबाद और अन्य सभी थानाध्यक्षों के माध्यम से अपहर्ताओं की पहचान कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे एक मासूम बच्चे के गागलहेड़ी में आसाराम बापू आश्रम के पास झाड़ियों में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। परिजनों से बच्चे की पहचान भी करा दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते अपहर्ता बच्चे को रात केे अंधेरे में झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। रात में ही बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अपहर्ताओं की तलाश कर रही है। सोमवार रात को जैसे ही बच्चे को पुलिस ने उसकी मां और पिता को सौंपा। परिजन बच्चे को देखते ही जोर से रो पड़े। उन्होंने अपने बच्चे को सीने से लगा लिया। यही नहीं पुलिस के लिए परिजन बार-बार दुआ मांग रहे थे।
विज्ञापन
--------
बेचने के लिए किया गया अपहरण
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि संभावना है कि अपहर्ताओं ने बच्चे को बेचने के लिए ही आशियान का अपहरण किया था। तंत्र-क्रिया के लिए अपहरण किया होता तो बच्चे के साथ हादसा हो चुका होता। लेकिन अपहर्ताओं का एक भी मंसूबा कामयाब नहीं हो सका।
---------
स्कैच जारी होने के बाद बच्चे को फेंका
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी से संदिग्धों की फुटेज मिल गई थी। पुलिस ने उसके स्कैच बनवाकर सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। सोशल मीडिया पर स्कैच जारी होते ही पहचान होने के डर से आरोपी बच्चे को फेंक कर फरार हो गए। बच्चे के अपहरण में किसी जानकार का ही हाथ होने का अंदेशा है। ऐसा नहीं होता तो बच्चे को छीनते समय अपहर्ता अपने चेहरे पर नकाब नहीं लगाते। लेकिन आरोपियों के चेहरे सामने आ चुके हैं। उनकी पहचान कराकर शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूर्व विधायक ने की परिवार को मकान दिलाने की मांग
पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर मंगलवार को ग्राम ढमोला में इंतजार के घर पहुंची और बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस का आभार जताया। उन्होंने परिवार की हालत और मकान को देखते हुए जिलाधिकारी और सीडीओ से इंतजार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाए जाने की मांग की।