फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चिकित्सक ससुर पर नशे के इंजेक्शन देकर दुष्कर्म का आरोप

चिकित्सक ससुर पर नशे के इंजेक्शन देकर दुष्कर्म का आरोप

Tue, 03 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक ससुर पर नशे के इंजेक्शन देकर दुष्कर्म का आरोप
चिकित्सक ससुर पर नशे के इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक विवाहिता ने अपने चिकित्सक ससुर पर नशे का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने और पति पर उसके पिता की संपत्ति हड़पकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसने चेतावनी दी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।
सोमवार को जनकपुरी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता अपने साथ मिट्टी के तेल की बोतल लेकर पहले एसएसपी कार्यालय पहुंची और फिर डीआईजी कार्यालय पहुंची। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी करीब 18 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसके माता-पिता की मौत हो गई। उसके बाद उसके पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसका चिकित्सक ससुर भी उस पर बुरी नजर रखने लगा था। उसे मारपीट कर ससुराल से निकाला भी गया। लेकिन बच्चों की खातिर लौट आई।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष उसके ससुर ने उसे नशीले इंजेक्शन लगाकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। उसे नशे में ही रखा जाने लगा। उसकी बहन उससे मिलने पहुंची और उसकी हालत देखी तो उसे अपने साथ ले गई। उसने हरियाणा में पति एवं ससुर पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि पति एवं ससुर ने उसके नाम के कई मकान और प्लाट धोखे से उसकी सास के नाम करा लिए हैं और अब उसके पास रहने को कोई जगह नहीं है। उसने एसएसपी एवं डीआईजी को ज्ञापन देकर उसका मकान वापस दिलाए जाने की मांग की। उसने चेतावनी दी कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी उसे महिला थाने ले गए जहां विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed