{"_id":"5b05b99d4f1c1bd9408b776e","slug":"21527101853-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान के लिए ले जाए गए तीन गौवंश छुड़ाए, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटान के लिए ले जाए गए तीन गौवंश छुड़ाए, आरोपी फरार
Updated Thu, 24 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एकता कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में कटान के लिए ले जाए गए तीन गोवंश को पुलिस ने छुड़ा लिया है, जबकि तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी में मंगलवार रात एक निर्माणाधीन मकान में गोकशी के लिए गोवंश ले जाए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस ने रात में ही मकान पर छापा मारा। पुलिस का छापा लगते ही भगदड़ मच गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद सभी आरोपी गोवंश को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश बरामद कर लिए। मौके से बरामद बछिया और दो बछड़ों को गोकशी के आरोपियों ने रस्सियों से बांधकर डाल रखा था। पुलिस ने मकान से कटान में प्रयुक्त उपकरण भी कब्जे में लिए हैं।
कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि फरार हुए तीनों आरोपी फरमान, मोंटू एवं साजिद है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।