{"_id":"5ab944e54f1c1be93f8b506d","slug":"21522091237-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बात करते हुए जा रहे युवक से बाकइर्स ने लूटा मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बात करते हुए जा रहे युवक से बाकइर्स ने लूटा मोबाइल
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कुतुबशेर क्षेत्र पर अंबाला रोड पर बात करते हुए जा रहे एक युवक से बाइक सवार दो बदमाश हाथ से मोबाइल झपट कर फरार हो गए। युवक ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन बाइकर्स हाथ नहीं आए।
रविवार की शाम को जीशान निवासी शेखपुरा कदीम थाना कुतुबशेर के सामने से होते हुए एक शारदा नगर पुल की तरफ जा रहा था। जब वह पुल के नजदीक पहुंचा उसी समय एक बाइक पर दो युवक तेजी से उसकी ओर आए और झपट्टा मारकर हाथ से मोबाइल छीन लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बाइकर्स आगे जा चुके थे। जीशान ने शोर मचा दिया और उनका काफी दूर तक पीछा किया। लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए।
जीशान ने इस मामले में पुलिस को सूचना दी। जीशान ने बताया कि मोबाइल में दो सिम थे। जिस बाइक पर आरोपी युवक मोबाइल छीनकर फरार हुए उस बाइक पर कोई नंबर नहीं था। इस मामले में जीशान ने थाना कुतुबशेर में तहरीर दी है। शहर में बाइकर्स का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मोबाइल लूट की यह पहली वारदात नहीं हैं। जैन कॉलेज रोड पर दो सप्ताह पूर्व एक किशोर के हाथ से बाइकर्स मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। चंद्र नगर में पिछले सप्ताह ही मोबाइल लूट की घटना हुई। नवीन नगर में बाइकर्स ने एक महिला के गले से चेन लूट ली थी। नवीन नगर में ही एक व्यापारी के साथ मारपीट कर उससे मोबाइल लूट लिया था। एक महीने पूर्व कुतुबशेर क्षेत्र में एक महिला के कुंडल छीनकर बाइकर्स फरार हो गए थे। शहर में बाइकर्स गिरोह सक्रिय हैं। एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन पुलिस के हत्थे एक भी आरोपी आज तक नहीं लग सका। पीड़ित ने मोबाइल रूट की जानकारी थाना कुतुबशेर में भी है। पीड़ित ने मोबाइल लूट की तहरीर थाना कुतुबशेर में दी है।