{"_id":"5ab2a7124f1c1b094a8b6865","slug":"21521657618-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद 25 हजार का ईनामी अहसान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद 25 हजार का ईनामी अहसान गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सर्विलांस टीम और तीतरो पुलिस के साथ बदमाशों की हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी अहसान निवासी ग्राम कुटबा माजरा को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान अहसान के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। जबकि बदमाशों की गोली से एक पुलिसकर्मी भी घायल है।
बुधवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे तीतरो थाना प्रभारी अरुण पंवार तीतरो तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। किसी बदमाश की लोकेशन पर सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान एक एक्टिवा स्कूटर पर दो युवक उधर से गुजरे। पुलिस ने चेकिंग के लिए उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जिस पर सर्विलांस टीम एवं तीतरो पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और नानौता रोड पर घेराबंदी कर ली। अपने को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की एक गोली तीतरो थाने में तैनात पुलिसकर्मी विनीत तोमर के लगी, जिससे वह घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही बदमाश स्कूटर समेत गिर पड़ा। उसके गिरते ही दूसरा बदमाश भाग खड़ा हुआ। जबकि घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए कांबिंग शुरू कर दी। लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बड़गांव थाना में टॉप टेन सूची में शामिल 25 हजार के ईनामी अहसान निवासी ग्राम कुटबा माजरा, थाना बड़गांव के रूप में हुई। सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन ने बताया कि अहसान कुछ दिन पूर्व नागल थाना से पुलिस कस्टडी से पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो चुका है। उस पर नागल थाना में गैंगस्टर एक्ट के अलावा नकुड़, सरसावा, बड़गांव थाना में 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से बिना नंबर का एक्टिवा स्कूटर, एक तमंचा एवं एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस आरोपी के अन्य मामलों की जानकारी कर रही है।