फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्राम प्रधान के पति को जेल भेजा, तमंचा व कारतूस बरामद

ग्राम प्रधान के पति को जेल भेजा, तमंचा व कारतूस बरामद

Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के पति को जेल भेजा, तमंचा व कारतूस बरामद
देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बचीटी गांव की प्रधान अकलीना के पति को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी तक किसी ओर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। बचीटी गांव में तीसरे दिन भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बचीटी गांव में ग्राम प्रधान के घर दबिश के दौरान पुलिस पर हमला किए जाने के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आखिर लोग गए कहां इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। इस कारण पुलिस प्रधान पति के अलावा किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने में अभी तक सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने इस मामले में 17 नामजद और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की हुई है। दो दिन पूर्व पुलिस ने प्रधान के पति मोमिन त्यागी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि मोमिन के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बता दें कि 5 मार्च को अवैध हथियार रखे होने की सूचना पर बचीटी गांव में प्रधान के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। इतना ही नहीं सीओ और पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की करने के साथ ही लोगों ने सीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद से ही बचीटी के ग्रामीण फरार चल रहे हैं। कोतवाल पंकज त्यागी का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन


बचीटी में सीओ के चालक का मोबाइल भी छीना
देवबंद। बचीटी गांव में प्रधान मोमिन त्यागी के यहां दबिश देने के दौरान वीडियो बना रहे सीओ सिद्धार्थ के चालक से भीड़ में किसी ने मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल में पुलिस पर किए गए हमले, तोड़फोड़ और हंगामा करने वालों की पूरी वीडियो मौजूद है। बुधवार को क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम मोबाइल तलाशने के लिए गांव में ही डेरा जमाए रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस भी गिरफ्तारी से ज्यादा सीओ के चालक के मोबाइल को बरामद करने पर जोर दे रही है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि जिन लोगों ने पुलिस पर हमला किया उनकी पहचान की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed