फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बीएसएफ के जवान अजय ने जताया जान का खतरा 20-49-15

बीएसएफ के जवान अजय ने जताया जान का खतरा 20-49-15

Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान अजय ने जताया जान का खतरा 20-49-15
बीएसएफ के जवान अजय ने जताया जान का खतरा
विज्ञापन


गंगोह। उत्पीड़न करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीएसएफ के जवान अजय कुमार लखनऊ में डीजीपी कार्यालय पहुंचा। अजय कुमार ने सहारनपुर में अपनी जान का खतरा बताया और झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका जाहिर की। अजय ने डीजीपी कार्यालय में प्राथना-पत्र देकर जान की सुरक्षा कराए जाने की मांग की है।
परिवार के उत्पीड़न और अपने नवजात बेटे की मौत के बाद छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान अजय कुमार लखनऊ में डीजीपी कार्यालय पहुंचा। डीजीपी कार्यालय पहुंचकर अजय ने सहारनपुर में अपनी जान का खतरा बताया। उसने कहा कि उस पर सहारनपुर में जानलेवा हमला कराया जा सकता है और आशंका जाहिर की कि पुलिस एवं अन्य आरोपी से किसी झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा सकते हैं। गंगोह थाना प्रभारी उन्हें फोन पर पहले ही गांव में आने पर जेल भेजने की धमकी दे चुके हैं। जिससे उसे सहारनपुर पहुंचने पर खतरा महसूस हो रहा है। न ही पुलिस अभी तक उसके परिवार का उत्पीड़न करने के आरोपियों पर ही कोई कार्रवाई कर रही। अजय कुमार ने डीजीपी कार्यालय में प्रार्थना-पत्र देकर अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। जयहिंद सेवा संस्थान की अध्यक्ष भारती यादव ने फोन पर बताया कि डीजीपी की अनुपस्थिति में उनके सचिव प्रद्युमन सिंह से उनकी बात हुई। लेकिन वहां से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। सचिव ने कहा कि वह उनकी जितनी मदद कर सकते थे कर चुके।
विज्ञापन

सीएम से मुलाकात का इंतजार में लखनऊ में डाला डेरा
गंगोह। भारती यादव और जवान अजय कुमार ने बताया कि वह अब सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का इंतजार कर रहे है। उनसे मुलाकात होने के बाद गंगोह पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा किए गए उत्पीड़न से अवगत कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों को सजा दिलाने हाईकोर्ट जाएगा जयहिंद सेवा संस्थान
गंगोह। बीएसएफ में सीनियर कमांडेंट राजेंद्र सिंह यादव की पत्नी एवं सैनिकों और उनके परिवारों के हितों के लिए कार्य कर रही संस्था जय हिंद सेवा संस्थान की अध्यक्ष भारती यादव ने बताया कि जब तक जवान अजय के परिवार का उत्पीड़न करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती, वह चैन से नहीं बैठेंगी। सीएम स्तर से भी जवान को न्याय नहीं मिला तो वह जयहिंद सेवा संस्थान की ओर से हाईकोर्ट में वाद दायर करेंगी। जवान के परिजनों की ओर से पहले ही कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा चुकी है।


जवान की पत्नी की हालत गंभीर
गंगोह। बीएसएफ जवान अजय कुमार के नवजात पुत्र की मौत के बाद अब बेहट स्थित मायके में रह रही उनकी पत्नी जयमाला की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। अजय ने बताया कि उनकी पत्नी की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्हें वहां स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed