फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चार साल से फरार 12 हजार का ईनामी दबोचा

चार साल से फरार 12 हजार का ईनामी दबोचा

Wed, 09 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
चार साल से फरार 12 हजार का ईनामी दबोचा
चार साल से फरार 12 हजार का ईनामी दबोचा
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए अवैध खनन को लेकर हत्या के मामले में 4 साल से फरार चल रहे 12 हजार के ईनामी को गिरफ्तार किया। एसपी देहात ने प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सरसावा पुलिस ने 4 दिनों के भीतर तीन ईनामी वांछित को पकड़ा है।
मंगलवार को एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने सरसावा थाने पर प्रेस वार्ता की और सरसावा पुलिस के द्वारा की गयी सख्त कार्रवाई की जानकारी दी। एसपी देहात ने बताया कि वर्ष 2013 के मई में ग्राम मंधोर में यमुना नदी के किनारे अवैध खनन को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी थी। इस मामले में 10 लोगों को नामजद करते हुए सरसावा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुयी थी। इसमें से 7 अभियुक्त पहले ही जेल जा चुके थे लेकिन 3 नामजद फरार चल रहे थे जिनके ऊपर 12-12 का ईनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी तीनों पकड़ की दूर थे लेकिन नव नियुक्त थानाध्यक्ष सुधीर उज्जवल ने मामले को चुनौती के रूप में लिया और 4 दिनों के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसपी देहात ने बताया कि सोमवार रात पकड़ा गया 10वां आरोपी काला पुत्र ईमामुद्दीन निवासी ग्राम प्रभारी थाना जठलाना बड़ी होशियारी के साथ हुसैनपुर गांव के रास्ते से पकड़कर हिरासत में लिया गया। काला उस समय राम के अंधेरे में किसी के पास जा रहा था। काला पर भी 12 हजार का ईनाम घोषित था।
विज्ञापन

एसओ ने उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन और सहयोग को सफलता का कारण बताया। प्रेस वार्ता में सीओ आरपी पाठक ने कहा कि वह बंद पड़े पुराने मामलों को भी गंभीरता के साथ देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed