फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मोबाइल की दुकान में ग्राहकों-दुकानदारों में मारपीट

मोबाइल की दुकान में ग्राहकों-दुकानदारों में मारपीट

Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में ग्राहकों-दुकानदारों में मारपीट
मोबाइल की दुकान में मारपीट
विज्ञापन

सहारनपुर। नए मोबाइल को बदलने के विवाद को लेकर ग्राहकों एवं दुकानदार में जमकर मारपीट हुई। जिससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस सामने खड़ी हुई मूकदर्शक बनी रही।

सिविल लाइन पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित मोबाइल की एक दुकान में दोपहर लगभग 12 बजे कंपनी बाग निवासी राजपाल सिंह अपने दो बेटों अरुण और वरुण के साथ पहुंचे। बताया जाता है कि उन्होंने दुकानदार राम निवास गुप्ता से लिए गए मोबाइल को खराब बताते हुए उसे बदलने की मांग की। उनका कहना है कि 10 दिन पहले नया मोबाइल लेकर गए थे, लेकिन आज तक ठीक से चल नहीं पाया है। जिस कारण वह मोबाइल को बदलने के लिए आए। दुकानदार ने 10-15 दिन पहले दिए गए मोबाइल को बदलने से इंकार कर दिया। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि दुकानदार ने मोबाइल लौटाने पहुंचे ग्राहकों को दुकान से भगाने का प्रयास किया। जिस पर हाथापाई शुरू हो गई। कुछ ही देर में दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने ग्राहकों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली। जिससे राजपाल और उसके बेटे घायल हो गए। इस दौरान सामने पुलिस चौकी पर खड़ी पुलिस तमाशबीन बनी रही। दुकानदार रामनिवास गुप्ता ने ग्राहकों पर तोड़फोड़ करने, गल्ला लूटने का प्रयास करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को दुकानदार और उसके कर्मचारियों के कब्जे से छुड़ाया। इस मामले में दोनों ओर से सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed