फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   21 million swindle of four reports on psychics

21 लाख की ठगी करने वाले चार तांत्रिकों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 20 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 20 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
21 million swindle of four reports on psychics
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
सहारनपुर के बेहट के नानौली गांव निवासी किसान से 21 लाख रुपये ठगने वाले चारों तांत्रिकों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर थाना मिर्जापुर में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर पीड़ित किसान के बेटे की तरफ से दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि जून 2014 में बेहट कोतवाली क्षेत्र के नानौली गांव निवासी किसान जिंदा हसन से उसके गांव के ही यासीन पुत्र मंजूर हसन, घघरौली गांव निवासी इंतजार, अमादपुर गांव निवासी इमरान और जानीपुर गांव निवासी अब्दुर्रहमान द्वारा उसके खेत में गड़ा खजानान निकालने के नाम पर 21 लाख रुपये की रकम ठग ली गई थी।
विज्ञापन


यह रकम किसान से कभी जमीन खुदवाने, तो कभी तांत्रिक क्रिया में आने वाले खर्च के नाम पर ठगी गई। आरोपियों को दी गई यह रकम पीड़ित किसान ने 26 लाख रुपये में जमीन बेचकर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने साथ हुए छल का पता लगने पर किसान ने 28 मार्च 2015 को जिम्मेदार लोगों की पंचायत बुलाकर ठगी गई रकम वापस मांगी। आरोपियों ने पंचायत में 21 लाख ठगने की बात स्वीकार करते हुए मौके पर ही 70 हजार रुपये वापस किए थे, बाकी रकम देने का वादा किया था।

वादे पर बाकी रकम न दिए जाने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, तो आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पुन: पंचायत में 14 लाख रुपये देने का वादा किया, लेकिन इस वादे पर भी पीड़ित को 14 लाख रुपये नहीं दिए गए। 

उसके ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। फिर से कार्रवाई से बचने के लिए आरोपियों ने 9 लाख रुपये लौटाए। बाकी 1130000 हजार रुपये की रकम देने से मना कर दिया।

उन्होंने दबाव बनाया तो पीड़ित किसान और बेटे मोहम्मद शाबान को रायेपुर गांव में पुल से पहले बुलाकर उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर उन्हें मारने का प्रयास किया। उनके शोर मचाने पर वहां पहुंचे कुछ लोगों ने उनकी जान बचाई।


पीड़ित के बेटे मोहम्मद शाबान द्वारा इस संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया। एसएसपी के आदेश पर थाना मिर्जापुर पुलिस ने मोहम्मद शाबान की तरफ से चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed