फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अलग-अलग मामलों में जिला बदर समेत आठ गिरफ्तार

अलग-अलग मामलों में जिला बदर समेत आठ गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग मामलों में जिला बदर समेत आठ गिरफ्तार
सहारनपुर। पुलिस ने नशीले पदार्थों, शराब एवं तमंचे रखने के मामलों में जिला बदर घोषित आरोपी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिला बदर आरोपी पर गुंडा एक्ट लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार रात कुतुबशेर थाना पुलिस को जिला बदर आरोपी के अपने घर पर ही होने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर जिला बदर किए गए गुरमीत उर्फ बिल्लू निवासी शारदा नगर को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया। बुधवार रात को ही कुतुबशेर पुलिस ने सूरज निवासी शिव नगर प्रकाश चौक को मानकमऊ के पास बिजलीघर से 20 लीटर शराब सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जनकपुरी पुलिस को बुधवार शाम नशीली गोलियों की बिक्री किए जाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को दबोच लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी सद्दाम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर गाढ़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 500 नशीली गोलियां एवं एक तमंचा, कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस शीतला माता मंदिर से कर्णसिंह निवासी दोईवाला, देहरादून को चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि नूर बस्ती की पुलिया से हरिओम निवासी मोहल्ला केशव नगर एवं कमल कुमार निवासी ग्राम सड़क दूधली को 20-20 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।

सरसावा पुलिस ने गुरुकुल कालेज के पास मीरजादी रोड से लोकेश निवासी ग्राम अगवानहेड़ा एवं सुंदर निवासी अगवानहेड़ा को डोडा पोस्त एवं 60-60 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed