{"_id":"5b9ab3e7867a557ff07069fe","slug":"201536865255-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और आबकारी टीम का छापा, 25 हजार लीटर पावर एल्कोहल पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और आबकारी टीम का छापा, 25 हजार लीटर पावर एल्कोहल पकड़ा
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और आबकारी टीम का छापा, 25 हजार लीटर पावर एल्कोहल पकड़ा
सहारनपुर। आबकारी विभाग एवं कुतुबशेर पुलिस ने गुरुदेव नगर में एक गोदाम पर छापा मारकर लगभग 25 हजार लीटर पावर एल्कोहल बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी टैंकर से एल्कोहल की चोरी कर रहे थे। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।
बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग और कुतुबशेर पुलिस ने अंबाला रोड पर बड़ी नहर के पास स्थित गुरुदेव नगर में एक गोदाम पर छापा मारा। जहां पर पेट्रोलियम के एक टैंकर से पावर एल्कोहल निकाला जा रहा था। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। आबकारी विभाग की टीम ने मौके से 25 हजार लीटर पावर एल्कोहल बरामद कर लिया। जबकि टैंकर को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम इरफान तथा आलिम निवासी ग्राम धानवा थाना तीतरो बताया।
उप आबकारी आयुक्त राकेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस एल्कोहल को गोला आसवनी लखीमपुर खीरी से चलकर पंजाब के जालंधर स्थित इंडियन ऑयल के डिपो पर ले जाया जाना था। उन्होंने बताया कि वे लोग एल्कोहल को हाजी सुल्तान को बेचने के उद्देश्य से टैंकर सहारनपुर लेकर आये थे। इस अल्कोहल को हाजी सुल्तान शराब बनाकर लोगों को बेचता था।
विज्ञापन
जीपीएस से पकड़ में आए
उप आबकारी आयुक्त ने बताया कि आरोपी टैंकर की सील तोड़कर पावर एल्कोहल निकाल रहे थे। आरोपियों ने तीन प्लास्टिक कैनों में लगभग 50 लीटर एल्कोहल निकाल लिया था। लेकिन वाहन में लगे जीपीएस से टैंकर के सहारनपुर में पहुंचने और रुकने के बारे में पता चला।