{"_id":"5b957390867a557e9f67bf79","slug":"201536521104-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरयाना व्यापारी से मारपीट कर बदमाशों ने की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किरयाना व्यापारी से मारपीट कर बदमाशों ने की लूट
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरयाना व्यापारी से मारपीट कर बदमाशों ने की लूट
चिलकाना (सहारनपुर)। गांवों में किरयाने का सामान बेचकर आ रहे व्यापारी को बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के बाद बदमाश व्यापारी के साथ मारपीट कर और सामान लेकर फायर करते हुए फरार हो गए।
सुल्तानपुर निवासी राजकुमार सैनी पुत्र नौबतराम साप्ताहिक पैठ में और गांवों में दुकान लगाकर किरयाना का सामान बेचने का काम करता है। शनिवार रात करीब नौ बजे राजकुमार अपनी ट्रैक्टर ट्राली में किरयाने का बचा हुआ सामान लेकर सुल्तानपुर अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह गांव पाज बांगर के पास पहुंची तो दो बदमाश ट्राली के पीछे चढ़ गए और ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे नौकर अर्जुन पुत्र इल्मसिंह निवासी सुल्तानपुर के साथ मारपीट करने लगे। नौकर की आवाज सुनकर वह भी ट्राली पर आ गया। बदमाशों और राजकुमार के बीच मारपीट शुरू हो गई। बदमाशों ने उसके सिर पर लाठी से वार किया। इसी दौरान राजकुमार ने एक बदमाश को दबोच लिया। इसी बीच एक अन्य बदमाश ने राजकुमार की ओर फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया। फायर होते ही राजकुमार ने पकड़े हुए बदमाश को छोड़ दिया। बदमाश राजकुमार की जेब में रखे दो हजार नगद और दो चीनी के कट्टे आदि सामना लेकर फरार हो गए। फायरिंग होने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों को आता देख कर बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए। राजकुमार ने डायल 100 पर फोन किया परंतु डायल 100 के पहुंचने से पहले ही चिलकाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की परंतु कोई सफलता हाथ नहीं मिली। क्षेत्र में दो दिनों में लूट की इस दूसरी घटना के बाद ग्रामीणों ने दहशत का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर रही है।