फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने की आत्महत्या

ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने की आत्महत्या

Sat, 21 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने की आत्महत्या
सहारनपुर (सहारनपुर)। मेला गुघाल के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूद कर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतका की शनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे मेला गुघाल के निकट रेलवे लाइन पर एक महिला काफी देर से घूम रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने रेलवे ट्रैक पर कई चक्कर लगाए। कुछ देर बाद एक ट्रेन उधर से गुजरी। अचानक महिला उसके पास गई और ट्रैन के सामने छलांग लगा दी। इससे पहले लोग उसे रोकने के लिए पहुंचने ट्रेन से उसके टुकड़े हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतका की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 24-25 वर्ष है। उसकी एक बाजू पर ओम लिखा हुआ है। पुलिस मृतका की शनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed