फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशे का कारोबार करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

नशे का कारोबार करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नशे का कारोबार करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
नशे का कारोबार करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से नशे का कारोबार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से काफी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और नशे की गोलियां बरामद की हैं।
कुतुबशेर पुलिस को बृहस्पतिवार शाम को माल गोदाम के पास नशीले इंजेक्शन का कारोबार करने वाले लोगों के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ा। ये आरोपी पंजाब के शहरों से हैं और काफी समय से लोकल और बाहर मांग के अनुरूप नशे का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम संदीप निवासी जाडला, हाल पता टाली साहब गुरुद्वारा थाना सदर, जिला नया शहर पंजाब, मनोहरलाल निवासी शांति नगर, जिला नया शहर पंजाब, संदीप निवासी जट्टेवाला, थाना कांठगढ़, जिला नया शहर पंजाब, अनिल कुमार निवासी राजापुर थाना बुल्ठ, जिला कपूरथला पंजाब तथा गौरव निवासी कुठ किशनचंद जालंधर पंजाब बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो आरोपियों के पास से 200 नशीले इंजेक्शन तथा 2250 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद कीं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
--
रेलवे स्टेशन के आसपास हो रहा नशे का धंधा
शहर में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। रेलवे स्टेशन के आसपास नशे का जाल पूरी तरह से फैला हुआ है। यहां पर न सिर्फ युवा, बल्कि छोटे-छोटे बच्चे नशे में फंसे हुए हैं। माल गोदाम के आसपास युवक नशे के इंजेक्शन खुद ही लगाकर नशा करते हैं। बच्चे सुलोचन सूंघकर नशा कर रहे हैं। रेलवे पुलिस एवं कुतुबशेर पुलिस नशे कारोबारियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

------------
फोन पर कर रहे हैं संपर्क
नशे का कारोबार करने वाले लोग फोन पर एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं। कुछ मेडिकल स्टोर संचालक इस अवैध कारोबार में लिप्त हैं। मंडी कोतवाली में एक मेडिकिल संचालक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार भी किया है। बेचने वाले न तो अपना सही नाम बताते और न ही अपना ठिकाना। फोन पर संपर्क करके नीयत स्थान पर बुलाकर नशीले इंजेक्शन और दवाओं की खेप पहुंचाते हैं। पकड़े गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि यहां से नशे की खेप ले जाकर दस गुना तक दामों में पंजाब में बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed