{"_id":"5ad78dd74f1c1b82028b52a9","slug":"201524075991-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली मकान में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाली मकान में पड़ा मिला युवक का शव
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाली मकान में पड़ा मिला युवक का शव
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। थाना रामपुर के तहत गांव इस्लामनगर में एक युवक का शव खाली पड़े मकान में मिलने से सनसनी फैली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव इस्लामनगर में बुधवार की सुबह 32 वर्षीय करण पुत्र बाबूराम का शव एक व्यक्ति के खाली पड़े घर से मिला। राह चलते लोगों ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ यतेंद्र सिंह नागर और थाना प्रभारी एसके राणा मयफोर्स मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शव पर चोट आदि के कोई निशान नहीं थे। मृतक के भाई राजेंद्र ने घटना संबंधित तहरीर देते हुए मामले के खुलासे की मांग की। उधर, सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो