{"_id":"5aaeb8ca4f1c1bab758b622d","slug":"201521400010-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का नंबर पूछकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का नंबर पूछकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम का नंबर पूछकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये
सहारनपुर। मुंबई से बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की बात कहकर एक व्यक्ति से उसका एटीएम कार्ड का नंबर पूछ लिया। उसके बाद तीन बार में 40 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के गांव पाडली खुशहालपुर निवासी महबूब हसन का कहना है कि दो दिन पूर्व उसके मोबाइल फोन पर किसी ने फोन किया। फोन करने वाले ने अपने आपको मुंबई से बैंक का अधिकारी बताया। उससे कहा कि उसका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है। उसे वह एटीएम का नंबर बता दे, जिससे उसका एटीएम खोला जा सके। महबूब ने बताया कि एटीएम ब्लॉक होने की बात सुनकर वह परेशान हो गया। क्योंकि तीन चार दिन बाद ही उसकी लड़की की बारात आनी है और पैसों का इंतजाम करना है। जिस कारण उसने तुरंत एटीएम का नंबर फोन करने वाले को बता दिया। फोन नंबर बताने के कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर पैसे निकाले जाने के मेसेज आने शुरू हो गए। एक के बाद एक करके तीन मेसेज आए और उसके खाते से 40 हजार रुपये निकल गए।
उसने तुरंत उसी नंबर पर फोन करने का प्रयास किया। लेकिन वह नंबर बंद आया। तब से लगातार वह उस नंबर पर कई बार फोन करने का प्रयास कर चुका है। लेकिन फोन बंद ही जा रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में महबूब हसन ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।