{"_id":"5c7d7bb7bdec22143149581a","slug":"191551727543-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन की दुकान में चोरी के दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल फोन की दुकान में चोरी के दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन की दुकान में चोरी के दो आरोपी पकड़े
सहारनपुर। कोट रोड स्थित दुकानों से मोबाइल फोन चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र में कोर्ट रोड पर गोल मार्केट स्थित वासुदेव चावला की स्पीड गैलरी और कोर्ट रोड पर ही मनीष लूथरा की ईशा इलेक्ट्रिक कंपनी नाम से मोबाइल फोन की दुकान हैं। दोनों की दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो युवक शनिवार को एक-एक नया मोबाइल फोन चोरी करके फरार हो गए थे। इस मामले में दुकानदारों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को तलाशना शुरू किया। रविवार शाम सिविल लाइन चौकी के निकट से सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। सदर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेहताब और शाहवेज नागल थाना क्षेत्र के गांव तासीपुर निवासी है। दोनों के पास से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।