{"_id":"5c6ee8bfbdec22738563f0f8","slug":"191550772415-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लेकर डांस करते समय चली गोली, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा लेकर डांस करते समय चली गोली, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचा लेकर डांस करते समय चली गोली, दो घायल
सहारनपुर। बुधवार आधी रात के बाद तक डीजे पर डांस को लेकर जोश ही जोश में तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान दो लोगों को गोली लगी। दोनों घायलों को रात में ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फायरिंग में कई महिलाओं को छर्रे भी लगे हैं।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ढोलीखाल में तंजीम के यहां निकाह की तारीख दी जा रही थी। रात करीब दो बजे डीजे पर कुछ युवतियां डांस कर रहीं थी, इसी दौरान मोहल्ले का ही युवक तमंचा लेकर उनके साथ डांस करने लगा। कुछ लोगों ने उसे रोकने का भी प्रयास किया। लेकिन डांस के जोश में युवक ने नाचते-नाचते ही तमंचे में कारतूस भरे और फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान लोहानी सराय निवासी कैफ (20 वर्ष) पुत्र मोहम्मद इनाम और शाहवेज (32 वर्ष) पुत्र जमशेद घायल हो गए। इसके अलावा छर्रे लगने से कुछ युवतियां और महिलाएं भी जख्मी हुईं। मौके पर भगदड़, चीख-पुकार मच गई।
फायरिंग की सूचना मिलते ही कुतुबशेर एवं नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से कुछ देर बाद ही हालत गंभीर देखते हुए दोनों को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन दोनों घायलों को दूसरे स्थान पर ले गए। कुतुबशेर थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान दो लोग घायल हुए हैं। लेकिन अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।