फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शराब की अवैध बिक्री का विरोध करने पर महिला को पीटा, मौत

शराब की अवैध बिक्री का विरोध करने पर महिला को पीटा, मौत

Sun, 19 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शराब की अवैध बिक्री का विरोध करने पर महिला को पीटा, मौत
शराब की अवैध बिक्री का विरोध करने पर महिला को पीटा, मौत
विज्ञापन


सहारनपुर। देहात कोतवाली के ग्राम माहेश्वरी खुर्द में परचून की एक दुकान पर अवैध रूप से शराब की बिक्री का विरोध कर रहीं महिलाओं के साथ दुकानदार की हाथापाई हो गई। जिससे एक महिला को गंभीर चोट लगी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने बेहट रोड पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
देहात कोतवाली के ग्राम माहेश्वरी खुर्द निवासी मूर्तिदेवी (64 वर्ष) पत्नी ओमप्रकाश पड़ोस की ही रामवती (45 वर्ष) पत्नी विशंभर एवं गांव की अन्य महिलाओं को साथ लेकर गांव में ही परचून की एक दुकान पर पहुंची। उन्होंने दुकानदार पर अवैध रूप से गांव में शराब बेचने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। आरोप है कि इस पर दुकानदार भड़क उठा और महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दुकानदार ने मूर्ति देवी को धक्का दे दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी और घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के लोगों के साथ महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गया है। महिलाओं के परिजनों का आरोप है कि दुकानदार हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब बेचता है। महिलाएं इसी का विरोध करने उसकी दुकान पर पहुंची थीं। आरोप है कि दुकानदार ने दोनों महिलाओं से मारपीट कर दी। जिसमें उन्हें चोट आई। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में बेहट रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिन से पुलिस को शराब की अवैध बिक्री किए जाने की सूचना दी जा रही थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों के कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

---
दुकानदार से धक्का मुक्की में हुई महिला की मौत
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि माहेश्वरी खुर्द में एक दुकानदार से हुए विवाद में धक्का मुक्की से महिला गिर गई। चोट अधिक लगने से महिला की मौत हो गई। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed