फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुखबिरी में पथराव

मुखबिरी में पथराव

Sat, 09 Jun 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मुखबिरी में पथराव
सहारनपुर। शहर के ढोलीखाल में मुखबिरी के शक में कबाड़ के दुुकानदारों में पत्थरबाजी होने से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकार झगड़ा कर रहे लोगों को दौड़ा दिया। फिलहाल वहां तनातनी के चलते पुलिस-फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ढोलीखाल में शुक्रवार शाम को पुलिस को चोरी के वाहन काटने की कथित मुखबिरी को लेकर दो पक्षों में कई दिनों से खींचतान चल रही थी। शुक्रवार शाम को रोजा इफ्तारी से पहले उनमें कहा-सुनी के बाद टकराव हो गया। गाली-गलौज के साथ दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। इससे रोजा खेसारी के लिए जाते कई रोजेदार भी चपेट में आकर जख्मी हुए। इससे तनाव की स्थिति भी पैदा हो गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स ढोलीखाल में पहुंचा। पुलिस ने झगड़ रहे दोनों पक्षों को लाठियां फटकार कर दौड़ा दिया। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। इस मामले में दोनों पक्षों के बारे में जानकारी पता करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed