फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   यूपी और उतराखंड में रमेश के खिलाफ दर्ज हैं दर्जनों अपराधिक मामले

यूपी और उतराखंड में रमेश के खिलाफ दर्ज हैं दर्जनों अपराधिक मामले

Mon, 04 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
यूपी और उतराखंड में रमेश के खिलाफ दर्ज हैं दर्जनों अपराधिक मामले
यूपी और उत्तराखंड में रमेश के खिलाफ दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए देवबंद के जटौल गांव निवासी 50 हजार के इनामी बदमाश रमेश पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं, और दोनों राज्यों की पुलिस पिछले काफी समय से इसको तलाश कर रही थी।

देवबंद कोतवाली क्षेत्र के जटौल गांव निवासी रमेश उर्फ नानू आतंक का पर्याय बना हुआ था। रमेश के खिलाफ लूट, हत्या, राहजनी, अपहरण जैसे संगीन आपराधिक मामले अलग अलग थानों में दर्ज हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की पुलिस को उसकी पिछले काफी समय से तलाश थी। देवबंद पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली हुई है। जिसमें उस पर दर्जनों मामले दर्ज हैं। इसके अलावा नागल थाना में लूट का मामला दर्ज हैं। वर्ष 2017 में उसने रेलवे फाटक के समीप एक व्यक्ति से लाखों रुपये की लूट की थी। सहारनपुर के जनकपुरी में भी उस पर लूट का मामला दर्ज है। मुजफ्फरनगर में भी रमेश कई मामलों में फरार चल रहा था। इसके अलावा उत्तराखंड के झबरेड़ा, रुड़की, हरिद्वार और मंगलौर में रमेश उर्फ नानू के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जटौल गांव के ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 वर्ष पूर्व रमेश गांव को छोड़कर चला गया था। उसके बाद वह कभी गांव में आया ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed