{"_id":"5a36b1b34f1c1b96698b98ae","slug":"191513533875-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को आग के हवाले किया, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को आग के हवाले किया, रेफर
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश
देवबंद (सहारनपुर)। दहेज की मांग को लेकर हुई कहासुनी के बाद पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर पत्नी को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे नाजुक हालत के चलते चंडीगढ़ पीजीआई हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार तलहेड़ी खुर्द गांव निवासी संजय कुमार की रविवार को दहेज की मांग लेकर पत्नी अंजलि के साथ कहासुनी हो गई थी। आरोप है गुस्साए पति ने घर में रखा मिट्टी का तेल अंजलि के ऊपर डालकर आग लगा दी। आग से घिरी अंजलि की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौडे़। इस दौरान आरोपी संजय फरार हो गया। पड़ोसियों ने कंबल आदि डालकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान सूचना मिलने पर कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी अंजलि को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर चंडीगढ़ पीजीआई हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान जानकारी मिलने पर अंजलि के मायके वाले भी उत्तराखंड के मंगलौर से देवबंद पहुंच गए थे। कोतवाल ने बताया कि अंजलि के पिता सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है।