फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाइक की साइड लगने पर दो पक्षों में पथराव, चार घायल

बाइक की साइड लगने पर दो पक्षों में पथराव, चार घायल

Sun, 12 May 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
बाइक की साइड लगने पर दो पक्षों में पथराव, चार घायल
बाइक की साइड लगने पर दो पक्षों में पथराव, चार घायल
विज्ञापन

नागल। गांव कुराली में शुक्रवार रात बाइक की साइड लगने की मामूली बात पर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करते हुए दोनो पक्ष के छह लोगों को हिरासत में ले लिया।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे नागल थाने के गांव कुराली निवासी मोहित अपने साथी अखिलेश के साथ बाइक से कोटा से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में मुमताज और रियासत की बाइक से उनकी मामूली सी टक्कर हो गई। इसे लेकर दोनो पक्ष झगड़ने लगे। जैसे ही वे गांव पहुंचे और अपने अपने पक्ष को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लोग इकट्ठा हो गए। कहासुनी के बाद दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव तक कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को शांत कराया। पथराव में घायल किशनपाल पुत्र चेतराम, सोमपाल पुत्र ध्यान सिंह, शराफत पुत्र हसरत अली और खलील पुत्र समीरा को अस्पताल भिजवाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने कृष्णपाल, सोमपाल, खलील, शराफत, यासीन और मांगेराम को हिरासत में ले लिया और शांति भंग करने के आरोप में उनका चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed