फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शराब पीने से रोकने पर ढाबे में तोड़फोड़, मारपीट

शराब पीने से रोकने पर ढाबे में तोड़फोड़, मारपीट

Sun, 23 Dec 2018 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने से रोकने पर ढाबे में तोड़फोड़, मारपीट
शराब पीने से रोकने पर ढाबे में तोड़फोड़, मारपीट
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला रोड पर गांव इस्माइलपुर अड्डे के निकट स्थित ढाबे पर शराब पीने से रोकने पर कुछ लोगों ने ढाबे में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि ढाबा संचालक के साथ मारपीट की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के चार लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।

थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि गांव भऊपुर निवासी दो भाई शमशेर और फरीद ने गांव इस्माइलपुर अड्डे पर ढाबा खोल रखा है। शमशेर और फरीद शनिवार शाम ढाबे पर थे। गांव इस्माइलपुर निवासी रविंद्र वहां आया और शराब पीने के लिए कहने लगा। उन्होंने शराब पिलाने से मना कर दिया। आरोप है कि रविंद्र ने गाली गलौज की और अपने पुत्र गोविंदा को वहां बुलाकर ढाबे में तोड़फोड़ कर दी। विरोध पर ढाबा संचालक से मारपीट की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं, रविंद्र ने आरोप लगाया कि ढाबा संचालक और उसके भाई ने बेवजह गाली गलौज की और मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को शांतिभंग की आशंका के आरोप में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed