{"_id":"5b5f61304f1c1b4c748b8066","slug":"181532977456-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे में मकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घंटे में मकान का ताला तोड़कर चोरी
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुंजात गौरी शंकर बाजार में एक मकान से मात्र दो घंटे में ही चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
गौरीशंकर बाजार निवासी मोहम्मद सलमान ने बताया कि 28 जुलाई की शाम लगभग साढ़े आठ बजे अपने मकान का ताला लगाकर अपने परिवार के साथ मोहल्ला टोली में स्थित अपने पुराने मकान में गया था। जब वह रात में लगभग साढ़े दस बजे अपने मकान पर लौटकर आया तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने सेफ में रखे सोने की चार चूड़ी, सोने का पैंडल, सोने की बालियां, बुंदे, अंगूठी एवं चांदी के लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिया। इस मामले में उसने मंडी कोतवाली में तहरीर दी है।