{"_id":"5b465c104f1c1b00278b5e75","slug":"181531337744-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर पथराव, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर पथराव, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश
बेहट (सहारनपुर)। मंगलवार की देर शाम अवैध खनन किए जाने की सूचना पर यमुना नदी के धौलरा घाट पर पहुंची बेहट पुलिस पर माफिया ने पथराव कर दिया और हरियाणा की तरफ भाग निकले। एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की भी कोशिश की। पुलिस को खनिज से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली, दो ट्रैक्टर एवं एक बाइक मिली है। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज करते हुए पांच को नामजद कर दस आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम सूचना मिली थी कि कुछ लोग यमुना नदी में धौलरा घाट पर जेसीबी से अवैध खनन कर खनिज ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर हरियाणा लेकर जा रहे है। इस पर पुलिस धौलरा घाट पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अवैध खनन कर रहे लोग जेसीबी मशीनों एवं अपने वाहनों को लेकर हरियाणा की तरफ भागने लगे। पुलिस ने तीन किमी तक उनका पीछा करने के बाद एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोकना चाहा, तो खनन माफिया ने पुलिस पर पथराव करा दिया। इतना ही नहीं एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। अपने को घिरता देख चालक ट्रैक्टर से कूदकर भाग निकला। मौके पर पुलिस को खनिज से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली, दो ट्रैक्टर एवं एक बाइक मिली। सभी वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने सभी वाहनों को सीज करते हुए संजय व पप्पू पुत्रगण लीलूराम, नीरज पुत्र सितम निवासी गांव भिलपुरा थाना छछरौली, जनपद यमुनानगर (हरियाणा), विश्वास पुत्र पहल, गुरमीत पुत्र राजेश निवासी गांव रासौली कोतवाली बेहट एवं पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा में उनके संभावित ठिकानों का पता लगाकर दबिश दी जाएगी।