{"_id":"59b43c7b4f1c1bf17f8b56fe","slug":"181504984187-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की त्यागी गुर्गों से मरवाने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्की त्यागी गुर्गों से मरवाने की दी धमकी
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। उधार दिए आठ लाख रुपये वापस मांगने पर एक कारोबारी को विक्की त्यागी के गुर्गों से मरवाने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र कारोबारी अनिल कुमार वर्मा पुत्र श्यामलाल ने आरोप लगाया कि उसने क्षेत्र में ही रहने वाले अपनी जान-पहचान के एक व्यक्ति को पिछले वर्ष सितंबर माह में आठ लाख रुपये उधार दिए थे। आरोपी ने दो माह में रकम लौटाने का वायदा किया था। मगर एक साल बीतने पर भी उसका पैसा वापस नहीं किया। कारोबारी का आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी ने कुख्यात विक्की त्यागी के गुर्गों से उसे मरवाने की धमकी दी। शनिवार को समाजसेवी पुनीता गौतम के साथ पुलिस लाइन पहुंचकर पीड़ित ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संजीव त्यागी, अमन, अनूप, मनीष, अनीश चौहान, गौरीदत्त सैनी, रिंकू वर्मा, राजकुमार, रमन कुमार, अमरजीत सिंह मौजूद रहे।