फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मदरसा छात्र का 20 दिन बाद भी सुराग नहीं

मदरसा छात्र का 20 दिन बाद भी सुराग नहीं

Tue, 08 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
मदरसा छात्र का 20 दिन बाद भी सुराग नहीं
बेहट (सहारनपुर)। सहारनपुर के मानकमाऊ मदरसे से लापता बेहट निवासी छात्र का 20 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। छात्र के पिता ने कुतुबशेर थाने में तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बेहट के मोहल्ला गाड़ान निवासी मोहम्मद हनीफ ने सहारनपुर के थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा हबीबुर्रहमान (20) मानकमाऊ स्थित मदरसा अलमहादुल इस्लामी में पढ़ता है। 17 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे मदरसे से उसके पास फोन आया था, कि उसका लड़का 16 जुलाई की सुबह से लापता है। उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। इस पर वह मदरसे में पहुंचा और जानकारी करने के बाद उसने हबीबुर्रहमान की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। निराश होकर उसने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस से उसकी गुमशुदगी दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed