फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चौकीदार और पुलिस की सजगता से पकड़ा गया चोर

चौकीदार और पुलिस की सजगता से पकड़ा गया चोर

Fri, 30 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार और पुलिस की सजगता से पकड़ा गया चोर
सहारनपुर। चौकीदार और गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की सजगता के चलते जनता रोड पर माहीपुरा स्थित दुकान में चोरी कर रहे युवक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जनपद औरैया का रहने वाला है।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना क्षेत्र के जनता रोड की अमनदीप कॉलोनी निवासी मनमोहन अग्रवाल बुधवार रात माहीपुरा तिराहा स्थित अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। मनमोहन अग्रवाल के अनुसार आधी रात में एक व्यक्ति दुकान की छत पर जाल हटाकर अंदर घुस गया और नगदी एवं कीमती सामान चोरी कर लिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे चौकीदार ने दुकान के भीतर हरकत देखी, तो वह रुक गया। इसी दौरान यूपी 100 पुलिस की टीम भी गश्त करती हुई पहुंच गई, जिसके बाद दुकान में घुसे युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि सुरजीत निवासी अंबरपुर जनपद औरैया को पकड़ा गया है। उसके पास से नगदी एवं कुछ सामान भी बरामद किया। मनमोहन अग्रवाल ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो साल पूर्व वह सहारनपुर में एक दुकान पर इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करता था। तीन दिन पूर्व ही वह सहारनपुर आया और रेलवे स्टेशन पर रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed