Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two laborers sustained burns after coming into contact with a high-tension line; their condition is critical.

Kushinagar News: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर झुलसे, हालत गंभीर

Sat, 07 Nov 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two laborers sustained burns after coming into contact with a high-tension line; their condition is critical.
लोहे की सरिया तार से टकराने से हुआ हादसा,मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन

मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के कुडवा दिलीपनगर में एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीत बहादुर टोला पर भवन निर्माण कार्य चल रहा था। इसी कार्य के दौरान शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे दो मजदूर हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, राम कृपाल पटेल (44) निवासी दिलीपनगर और रहीम (46) निवासी सोनबरसा जिला बेतिया बिहार, दोनों ही भवन निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। काम करते समय लोहे का सरिया बगल से गुजर रही हाई टेंशन तार से सट गया। सरिया में करंट उतरने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद दोनों घायल मजदूरों को गंभीर हालत में उनके परिजन सीएचसी कसया ले गए। डॉक्टरों ने दोनों मजदूरों का प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। दोनों मजदूरों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलसे हैं। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed