फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवती ने घर में चोरी कर रहे चोर को पकड़ा

युवती ने घर में चोरी कर रहे चोर को पकड़ा

Mon, 15 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
युवती ने घर में चोरी कर रहे चोर को पकड़ा
बेहट (सहारनपुर)। मोहल्ला खालसा में एक घर में घुसकर मोबाइल और पर्स चोरी कर रहे चोर को युवती ने पकड़ लिया और शोर मचा दिया। जाग होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने चोर की जमकर धुनाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात मोहल्ला खालसा निवासी रामदास पुत्र रणजीत के घर में चोर घुस गया और घर में रखा पर्स एवं मोबाइल चुरा लिया। इस दौरान रामदास की पुत्री रीना की आंख खुल गई। उसने साहस दिखाते हुए चोर को दबोच लिया। रीना के शोर मचाने पर परिजनों और पड़ोसियों की आंख खुल गई। भीड़ ने चोर की जमकर धुनाई की और सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में पकड़े गए चोर ने पुलिस को बताया कि उसका नाम बाबू उर्फ मुदस्सिर पुत्र नासिर है और मोहल्ला लोहारान कस्बा बेहट का निवासी है। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि दो दिन पहले मोहल्ला खालसा में भूपेंद्र पुत्र दरिया के घर में हुई चोरी की वारदात को भी बाबू ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से पर्स एवं मोबाइल बरामद किया है। बाकी दो मोबाइल उसके साथी के पास है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ रामदास की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed