{"_id":"59ada70c4f1c1be8278b51a1","slug":"171504552716-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मिलने नाना के घर आए बालक का अपहरण, सकुशल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईद मिलने नाना के घर आए बालक का अपहरण, सकुशल बरामद
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। ईद मिलने नाना के घर आए बालक को तीन युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसका अपहरण करके ले गए। काफी देर तक ननिहाल के लोगों को जब वह दिखाई नहीं पड़ा तो उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए उसकी तलाश शुरू की। पुलिस और ग्रामीण ने जंगलों में कांबिंग की तो बालक ईख के खेत में पड़ा मिला। लोगों ने वहां से एक आरोपी को भी दबोच लिया। जबकि दो मौका पाकर फरार हो गए।
सांपला बक्काल निवासी मुजबुल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार को मुजफ्फरनगर छपार के गांव खामपुर निवासी नवासा अबुजर (10) ईद मिलने के लिए घर पर आया हुआ था। आरोप है कि सोमवार को सुबह के समय गांव का एक युवक घर आया और आवाज देकर अबुजर को बाहर बुलाकर अपने साथ ले गया। कुछ दूर जाने पर गांव के दो अन्य युवक रास्ते में मिले जिन्होंने अबुजर को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिसके चलते वह बेहोश हो गया। मुजबुल के मुताबिक जब अबुजर काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो आस पड़ोस में उसकी तलाश शुरू की तो पड़ोसी इकराम ने बताया कि अबुजर को गांव के कुछ युवकों के साथ जाते हुए देखा है। जानकारी मिलते ही कोतवाल पंकज कुमार त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ जंगलों में कांबिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद अबुजर एक ईख के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। वहां आरोपी भी मौजूद थे। जो पुलिस को देखकर भागने लगे। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच लिया।