फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दीवार निर्माण के विरोध पर पथराव और मारपीट

दीवार निर्माण के विरोध पर पथराव और मारपीट

Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
दीवार निर्माण के विरोध पर पथराव और मारपीट
दीवार निर्माण के विरोध पर पथराव और मारपीट
विज्ञापन

बड़गांव(सहारनपुर)। सोमवार को दल्हेड़ी गांव के दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी दोनों पक्षों के बीच हो रहे पथराव के सामने पीछे हटना पड़ा। बाद में सीओ देवबंद सिद्धार्थ भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और एक युवक को हिरासत में लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों को थाने पर बैठा कर पुलिस समझौता कराने में लगी थी।

बड़गांव थाना क्षेत्र के दल्हेड़ी गांव में रविदास मंदिर के पास पंडित अमन पुत्र दीपचंद का एक पुराना मकान है। इसका एक दरवाजा मंदिर की ओर खुला हुआ है। आरोप है कि सोमवार सुबह कुछ दलित युवक इस दरवाजे को बंद करते हुए दीवार बनाने लगे। अमन व उसकी पत्नी जब उन्हें रोकने लगे तो इसे लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दलितों ने मारपीट कर दी। इस बाद दोनों पक्षाें में पथराव हो गया। सूचना पर थाना पुलिस गांव में पहुंची तो पथराव में उन्हें पीछे हटना पड़ा। इसके बाद सीओ देवबंद सिद्धार्थ व थानाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। सीओ ने दबाव बनाते हुए पत्थर बाजी कर रहे एक दलित युवक को हिरासत में ले लिया। उसके बाद हिरासत में लिए युवक को छुड़ाने को लेकर दल्हेड़ी गांव से सैकड़ों दलित युवक व महिलाएं थाना पर आ डटे। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दो लोगों को थाने बैठा कर समझौते का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। समाचार लिखे जाने तक दलित पक्ष के लोग थाना पर ही डटे थे। अमन शर्मा ने मारपीट व पथराव का आरोप लगाते हुए अपनी पत्नी को घायल कर दरवाजा बंद करने की तहरीर थाना पर दी है। थानाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट एसडीएम रामपुर को भेज दी जायेगी। आगे की कार्यवाही उनके आदेश के बाद ही होगी। उधर, गांव में शांति बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed