फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   17 days before the robbery was the Reiki

डकैती के 17 दिन पहले से की थी गई रेकी

Sat, 08 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 08 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
17 days before the robbery was the Reiki
बदमाशों से बरामद नगदी और हथियार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कार्पोरेशन बैंक में डकैती डालने से पहले बदमाशों ने शहर की कई बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 17 दिन पहले से रेकी शुरू कर दी गई। बाद में कार्पोरेशन बैंक को चुना गया।
विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए डकैती के पांच आरोपियों ने रास्तों और बैंकों की रेकी करने का खुलासा कर बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। बैंकों की व्यवस्था को देखकर डकैत किसी भी बैंक में डकैती डालने में पूरी तरह से आश्वस्त थे।
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी के मुताबिक पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि 17 दिन पहले से ही बैंकों की रेकी शुरू कर दी गई थी। पहले शहर के अन्य बैंकों की रेकी गई। बाद में डकैती के लिए कार्पोरेशन बैंक को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे उसी बैंक को डकैती को चुनते थे, जिनमें या तो गार्ड नहीं होता था, या फिर गार्ड से बैंकों के दूसरे काम कराए जाते हैं। गार्ड के पास बंदूक या राइफल है। सायरन बजता है या नहीं, सीसीटीवी कैमरों की क्या स्थिति है और कहां उसका मेन रूम है।

पूरी तरह से रेकी करने के बाद उन्होंने कार्पोरेशन बैंक को डकैती के लिए चुना। यही नहीं वहां से भाग निकलने के लिए सभी रास्तों की भी रेकी की गई। डकैती के बाद बदमाश बाइकों से फरार हुए और रामपुर मनिहारन होते हुए रोहाना में बार्डर पर खड़ी टवेरा गाड़ी में बैठकर भाग गए।

विनीत मिश्रा ने बताया कि डकैती करने के बाद जंगल में जाकर उन्होंने रुपयों का बंटवारा किया। हरेक के हिस्से में 2 लाख 70 हजार रुपये आए। 55 हजार रुपये खर्च में आए।


बदमाशों ने कार्पोरेशन बैंक में डकैती में बहुत तेजी दिखाई। मात्र 5 मिनट 42 सेकेंड में 18 लाख रुपये की डकैती डालकर फरार हो गए।
एटा की 96 लाख की लूट में शामिल था छंगा

एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया रविंद्र उर्फ छंगा एटा में बैंक में 96 लाख रुपये और 500 ग्राम सोने की लूट में शामिल था। शाहजहांपुर में बैंक आफ बड़ौदा में हुई लूट में भी छंगा शामिल रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed