फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लिफ्ट लेकर बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी

लिफ्ट लेकर बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी

Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट लेकर बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी
नानौता (सहारनपुर)। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार से लिफ्ट लेकर बदमाश ने उसे रुमाल से कुछ सुंघाकर बेहोश करते हुए बाइक, नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के ग्राम सैहपुर निवासी पारुल पुत्र ऋषिपाल ने बताया कि 24 जनवरी को वह तीतरो थाना क्षेत्र के ग्राम बरसी से अपने फूफा के पुत्र की शादी से बाइक द्वारा वापस अपने गांव जा रहा था। आरोप है कि वह जैसे ही नानौता के संजय चौक पर पहुंचा तो एक युवक ने उससे रामपुर जाने के लिए लिफ्ट मांगी। पारूल ने युवक को अपनी बाइक पर बैठा लिया। नानौता से कुछ दूर जाने पर पीछे बैठे युवक ने बाइक चालक को रुमाल से कुछ सुंघा दिया। पीछे बैठे बदमाश ने बाइक को नियंत्रित कर रोका और वह बेहोश हुए पारूल को वहीं छोड़कर बाइक, मोबाइल व 1500 रुपये लूटकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष यशपाल सिंह धामा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed